बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में हुई पंचक्रोशी यात्रा की शुरुआत

अमर उजाला

Wed, 23 April 2025

Image Credit : Amar ujala
वैशाख माह की प्रचंड गर्मी में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में 118 किलोमीटर की पंचक्रोशी यात्रा शुरू हो गई है
Image Credit : Amar ujala
बता दें की पंचक्रोशी की ये यात्रा 23 अप्रैल से लेकर 28 अप्रैल तक चलेगी, जो देवों के देव महादेव के पांच प्रसिद्ध मंदिरों से होकर गुजरेगी
Image Credit : Amar ujala
यात्रा की शुरुआत श्रद्धालु भगवान नाग चंदेश्वर के दर्शन करने के साथ करते हैं, जो की 5 दिनों तक सतत जारी रहती है
Image Credit : Amar ujala
हजारों भक्त नंगे पैर, सिर पर अपनी आवश्यकता की सामग्री रखकर भीषण गर्मी की परवाह किए बिना यह कठिन यात्रा करेंगे, इस दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के पांच प्रमुख मंदिरों के दर्शन करेंगे
 
Image Credit : Amar ujala
इस यात्रा के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालु एक शिव मंदिर पर पहुंचते हैं, जहां वे भगवान की भक्ति व आराधना करने के साथ ही पुंदलाब अर्जित कर फिर दूसरे पड़ाव की और चल देते हैं
Image Credit : Amar ujala
 पांच दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का समापन मां शिप्रा में स्नान करने के साथ होता है

 
Image Credit : Amar ujala
पंचकोशी यात्रा का शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है, जिस प्रकार माघ और कार्तिक मास का धार्मिक महत्व होता है, उसी प्रकार वैशाख मास में किए गए दान, पुण्य और स्नान का भी विशेष महत्व है
Image Credit : Amar ujala

जयपुर: कलाकारों ने लोक कला प्रदर्शन के साथ किया परिवार संग पहुंचे वेंस का स्वागत

Amar ujala
Read Now