राजस्थान के बाड़मेर में तेजी से बढ़ रहा पारा, 40 के पार पहुंचेगा तापमान
अमर उजाला
Mon, 24 March 2025
Image Credit : freepik
राजस्थान में हिंदू नववर्ष के पहले महीने से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं
Image Credit : freepik
बीते 24 घंटों में प्रदेश के सीमाई इलाके बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रहा
Image Credit : Amar ujala
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश में गर्मी का प्रभाव और बढ़ेगा, जिससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी और हो सकती है
Image Credit : freepik
इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है
Image Credit : Amar ujala
बता दें कि प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान का स्तर सामान्य से लगभग 3 से 5 डिग्री तक अधिक बना हुआ है, अधिकांश शहरों में पारा 35 डिग्री से अधिक है
Image Credit : freepik
सामान्य तौर पर इतना तापमान जेठ के महीने में देखने को मिलता है लेकिन इस बार गर्मी ने समय से पहले चैत्र में ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं
Image Credit : freepik
जयपुर में बनी रामलला की इस भव्य सफेद मूर्ति की अयोध्या राम मंदिर में होगी स्थापना