पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व राज परिवार सदस्य 'अरविंद सिंह मेवाड़'
अमर उजाला
Mon, 17 March 2025
Image Credit : Amar ujala
पूर्व राज परिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का लंबी बीमारी के चलते रविवार को निधन हो गया, जिसके बाद पूरे उदयपुर में शोक की लहर दौड़ गई
Image Credit : Amar ujala
बता दें कि मेवाड़ के पूर्व राज परिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा सिटी पैलेस स्थित शंभू पैलेस से शुरू होकर महासतिया पहुंची थी, जहां उनके बेटे लक्ष्यराज सिंह ने पिता को मुखाग्नि दी
Image Credit : amar ujala
इस दौरान अरविंद सिंह मेवाड़ के बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अपनी बहनों से लिपटकर रो पड़े, यह दृश्य सभी को भावुक कर गया
Image Credit : Amar ujala
अरविंद सिंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा में कई गणमान्य लोगों के साथ विधायक, पूर्व क्रिकेटर, कलाकार और व्यापारी वर्ग के लोग भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे
Image Credit : Amar ujala
अरविंद सिंह मेवाड़ की अंतिम शवयात्रा बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार और देहली गेट से होते हुए 'महासतिया' पहुंची, जो मेवाड़ राजघराने का शाही श्मशान घाट है
Image Credit : Amar ujala
मेवाड़ के राजघराने में संपत्ति विवाद और पारिवारिक कलह के बावजूद अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर उनके भतीजे विश्वराज सिंह अंतिम संस्कार में पहुंचे
Image Credit : Amar ujala
अरविन्द सिंह मेवाड़ लोकप्रियता के अनेक मानकों को स्पर्श करते थे और मेवाड़ी मान-मर्यादा के लिए जाने जाते थे
Image Credit : Amar ujala
रोजाना 5 मिनट मलासन में चलें और पाएं जबरदस्त फायदे