राजस्थान में भीषण गर्मी से हीटवेव का कहर जारी, जानिए मौसम विभाग ने कब दी राहत की उम्मीद?
अमर उजाला
Thu, 12 June 2025
Image Credit : freepik
राजस्थान में गर्मी ने इस बार कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं
Image Credit : Amar ujala
बीते 24 घंटों में राजस्थान का श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Image Credit : freepik
बता दें कि इससे पहले 2019 में शहर का तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था
Image Credit : freepik
मौसम विभाग ने राजस्थान के 13 जिलों में आज भीषण गर्मी की चेतावनी दी है। राजस्थान में ही भीषण गर्मी देखी जा रही थी, लेकिन अब पूर्वी राजस्थान भी इसकी चपेट में आ गया है
Image Credit : freepik
मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून से पूर्वी राजस्थान में नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो सकता है
Image Credit : Amar ujala
इसके प्रभाव से जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और भरतपुर समेत 25 जिलों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है