अहमदाबाद विमान हादसे में खत्म हुआ, बाड़मेर के जयप्रकाश जाट का डॉक्टर बनने का सपना
अमर उजाला
Sat, 14 June 2025
Image Credit : social media
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में कई जिंदगियां ही जलकर खाक नहीं हुईं, बल्कि कई परिवारों के सुनहरे सपने और बेहतर भविष्य भी जलकर खाक हो गया
Image Credit : @gemsofbabus_
अहमदाबाद विमान हादसे में बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना क्षेत्र के बोर चारणान गांव में रहने वाले एमबीबीएस छात्र जयप्रकाश जाट (20) की मौत हो गई
Image Credit : social media
जयप्रकाश एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र था। जो अहमदाबाद में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था
Image Credit : social media
जिस समय एयर इंडिया का विमान हॉस्टल पर गिरा जयप्रकाश उस समय मैस में खाना खा रहा था। हादसे में जयप्रकाश का शरीर 30 फीसदी जल गया साथ उसके ऊपर दीवार का मलबा भी गिर गया था
Image Credit : Pti
जयप्रकाश का शव परिजनों को सौंपा गया और वे उसे गांव लेकर रवाना हुए। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया
Image Credit : social media
बता दें कि जयप्रकाश के पिता धर्माराम जाट बालोतरा एक कपड़ा फैक्ट्रियों में मजदूरी करते हैं। उन्होंने दिन-रात मेहनत करके बेटे को डॉक्टर बनाने का सपना देखा था और उसे पढ़ाई के लिए कोटा भेजा था
Image Credit : social media
राज और सोनम का खुला नया 'राज', एक दूसरे को देख बताई नई थ्योरी