तस्वीरों में देखिए पुष्कर मेले की धूम राजस्थान का पुष्कर मेले की धूम विदेशों तक है इस मेले को दुनिया का सबसे बड़ा ऊंट फेस्टिवल भी कहा जाता है यह मेला अजमेर से 12 किलोमीटर दूर धार्मिक नगरी पुष्कर में लगता है हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर मेले का आगाज होता है इस बार सीएम अशोक गहलोत ने 1 लाख 50 हजार दीपक जलाकर उद्घाटन किया पुष्कर मेले में देश के कई राज्यों सहित विदेशों से भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिता मेले की जान हैं हर साल मेले में डेढ़ से दौ सौ करोड़ तक का कारोबार होता है तस्वीरों में देखिए पुष्कर मेले की धूम