ये जयपुर की स्पेशल डिश में से एक है. ये प्याज से भरी हुई कचोरी होती है. इस व्यंजन की 50 से अधिक किस्में हैं, जिनका आप स्वाद ले सकते हैं.
Image Credit : Social Media
लाल मांस
जयपुर नॉन-वेज प्रेमियों के लिए एक हॉट हब है. लाल मांस एक फेमस राजस्थानी व्यंजन है. यह मूल रूप से मटन करी है, जिसे दही और राजस्थानी मसालों में घंटों पकाया जाता है.
Image Credit : Social Media
बाजरे की रोटी-केर सांगरी
केर सांगरी मूल रूप से एक रेगिस्तानी सब्जी है और इसे बाजरे की रोटी और अचार के साथ परोसा जाता है. यह स्वादिष्ट राजस्थानी व्यंजन जयपुर के हर रेस्तरां में उपलब्ध है.
Image Credit : Social Media
घेवर
इस विश्व प्रसिद्ध स्वीट को चखे बिना आपकी जयपुर यात्रा पूरी नहीं होगी. यह आटा, चीनी, देसी घी और दूध से बनता है.
Image Credit : Social Media
गट्टे की सब्जी
राजस्थान की पारंपरिक डिश गट्टे की सब्जी बेसन से बनती है. इसे शुद्ध घी और रोटी के साथ परोसा जाता है.
Image Credit : Social Media
दाल, बाटी, चूरमा
दाल, बाटी, चूरमा, जयपुर के लगभग हर रेस्तरां में परोसा जाता है. पीली दाल की सब्जी है, बाटी को देसी घी में डुबाकर पकाई हुई रोटी है और चूरमा एक मीठा व्यंजन है. तीनों को एक साथ मिलाकर परोसा जाता है.
Image Credit : Social Media
श्रीखंड
श्रीखंड जयपुर की प्रसिद्ध स्वीट डिश है. इस डिश का क्रीमी टेक्स्चर और टेस्ट कुछ ऐसा है कि आप इसे खाने के बाद उम्र भर याद रखेंगे.