राजस्थान: इन जगहों पर अकेले घूमना है मना चित्तौड़गढ़ में स्थित यह महल डरावनी जगहों में से एक है 15वीं शताब्दी में राजा महाराणा कुंभा ने यह महल बनवाया था, जिसमें रानी पद्मिनी रहती थीं इसी महल में महारानी पद्मिनी ने लगभग 700 महिला अनुयायियों के साथ जौहर किया था कहा जाता है इस आत्मदाह के बाद यहां कई अजीबो-गरीब घटनाएं देखी गई हैं भानगढ़ किला एशिया में सबसे भूतिया जगहों में से एक है भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इस फोर्ट में सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय के पहले जाने पर रोक लगा रखी है कहा जाता है कि एक तांत्रिक ने शाप दिया था कि कोई भी इंसान इस महल में नहीं रह पाएगा राजस्थान का यह गांव कई सौ साल से वीरान पड़ा है एक पापी दीवान से गांव की लड़की को बचाने के लिए ग्रामीणों ने रातोंरात गांव खाली कर दिया था जाते समय पालीवाल ब्राह्मणों ने शाप दिया था कि यहां कोई बस नहीं पाएगा लोगों का कहना है कि तब से वीरान पड़ी इस जगह में अजीब आवाजें सुनाई देती हैं जयपुर में अरावली पहाड़ियों के किनारे मौजूद नाहरगढ़ किला भी भुतहा जगहों में शामिल है इस किले का निर्माण सवाई राजा मान सिंह ने करवाया था कहा जाता है कि बाद में किले की देखभाल करने वाला रहस्यमय तरीके से मृत पाया गया था इस घटना के बाद कोई भी सैलानी यहां अकेले घूमने जाने से डरता है राजस्थान: इन जगहों पर अकेले घूमना है मना