मानसून का मजा लेना है तो राजस्थान आइए

अमर उजाला

Fri, 8 July 2022

Image Credit : Social Media

उदयपुर

फतेह सागर झील के अद्भुत नजारों और प्रकृति की सुंदरता के साथ उदयपुर में मानसून का मजा दोगुना हो जाता है. आप यहां उदयपुर सिटी पैलेस, लेक पैलेस, जग मंदिर, मानसून पैलेस, फतेह सागर झील भी विजिट कर सकते हैं.
 
Image Credit : Social Media

पुष्कर

पुष्कर राजस्थान का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है. मानसून के दौरान शहर बेहद खूबसूरत नजर आता है. पर्यटक बड़ी संख्या में पुष्कर झील, भगवान ब्रह्मा मंदिर, सावित्री मंदिर, रणजी मंदिर पहुंचते हैं.
 
Image Credit : Social Media

झालावाड़

यह शहर कई वनस्पतियों और लाल चट्टानों से घिरा हुआ है. मानसून के दौरान शहर के संतरे के बाग और लाल खसखस के खेत झालावाड़ की शोभा बढ़ाते हैं. 
Image Credit : Social Media

बूंदी

मानसून के दौरान बूंदी का नजारा पूरी तरह से बदल जाता है. बरसात के मौसम में भीमलत झरना अपने पूरे शबाब पर होता है. इसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं.
Image Credit : Social Media

माउंट आबू

राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन में मानसून का मजा दोगुना हो जाता है. नीले पानी और साफ मौसम के साथ, नक्की झील मानसून के दौरान बहुत ही रोमांटिक और खूबसूरत दिखती है.
 
Image Credit : Social Media

दस तस्वीरों में देखें पंजाब के सीएम भगवंत मान-डॉ. गुरप्रीत कौर का विवाह

ANI
Read Now