बारिश में जन्नत हैं जयपुर की ये जगहें मानसून के दौरान जयपुर की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है मानसून में जयपुर आने वाले पर्यटकों पर खाने और घूमने के साथ ही फोटोग्राफी का खुमार छा जाता है यहां घूमने के लिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय सबसे बेस्ट है. इसी टाइम इस महल की बेहतरीन वास्तुकला का सबसे अच्छा नजारा देखने को मिलता है बारिश के दौरान यहां के झील के पास बैठना और बारिश को इंजॉय करने का अपना ही अलग मजा है अरावली की पहाड़ियों के किनारे बने नाहरगढ़ किला बारिश के समय का फेवरेट स्पॉट है इस किले के सामने की खूबसूरत झील का नजारा बारिश में देखते ही बनता है इस किले के अंदर शीशमहल और जयपुर का वैक्स म्यूजियम भी है जयपुर शहर से 30 किलोमीटर दूर चंदलाई झील है बारिश के दौरान यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और हरियाली देखकर मन बाग-बाग हो जाएगा अगर आप बर्ड वॉचिंग का शौक है तो यहां आपको दूसरे देशों से आने वाले कई प्रवासी पक्षी भी दिख जाएंगे जयपुर के बड़ी चौपड़ इलाके में गुलाबी रंग के बलुआ पत्थर से बना हवा महल दुनियाभर में फेमस है महल में बनी छोटी-छोटी खिड़कियों से न सिर्फ हवा अंदर आती है बल्कि आप बारिश में बाहर का खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठा सकते हैं बारिश के दौरान जब पूरा शहर धुला हुआ और हरियाली से भरपूर नजर आता है, ऐसे में हवा महल की खूबसूरती भी कई गुना बढ़ जाती है पिंक सिटी के प्रसिद्ध जेएलएन मार्ग पर स्थित स्मृति वन को छोटे से जंगल का रूप दिया गया है मॉनसून के दौरान यहां मौजूद हरियाली हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती है आप बर्ड वॉचिंग करना पसंद करते हैं तो यहां मौजूद रंग-बिरंगी चिड़ियों को देखना और उनकी आवाज सुनना भी आपको बहुत पसंद आएगा बारिश में जन्नत हैं जयपुर की ये जगहें