चर्च से बनें मंदिर में विराजेंगे भैरव बाबा मध्यप्रदेश और गुजरात की सीमा से सटे दक्षिणी राजस्थान के आदिवासी बहुल बांसवाड़ा जिले में एक चर्च को मंदिर में बदल दिया गया है चर्च से मंदिर बने स्थान पर पूरे विधि-विधान से भैरव भगवान की प्रतिमा स्थापित कर अनुष्ठान भी किया गया मंदिर को भगवा रंग में रंगने के बाद लोगों ने उसके शिखर पर धार्मिक ध्वज भी फहराया भैरव जी महाराज की प्रतिमा स्थापना के लिए चबूतरा भी बनाया गया प्राण प्रतिष्ठा के इस कार्यक्रम में कई परिवार वाले लोगों के साथ कई अन्य लोग भी शामिल हुए बता दें कि सभी लोगों की सहमति से ही भैरव बाबा की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया है भैरव बाबा मंदिर