अमर उजाला
Mon, 10 March 2025
बाड़मेर की सेजल बोथरा और बीकानेर की चित्रा पारख ने अपने परिवार की उपस्थिति में जैन धर्म के उच्चतम सिद्धांतों को अपनाते हुए संयम जीवन का व्रत लिया
सेजल बोथरा और चित्रा पारख ने रविवार को शहर के महावीर वाटिका में कई जैन मुनियों और साध्वियों की उपस्थिति में दीक्षा ग्रहण की
दीक्षा से पहले दोनों मुमुक्षुओं ने अपने सांसारिक जीवन की वस्तुओं का त्याग कर और दोनों हाथों से दान किया
रजोहरण मिलते ही दोनों मुमुक्षु खुशी से झूम उठे और उन्होंने अपने आभूषण और रंग-बिरंगे वस्त्र त्याग दिए
केश लोचन के बाद दीक्षार्थी सेजल बोथरा का नाम साध्वी श्रीसाहित्यनिधि श्रीजी और चित्रा पारख का नाम साध्वी अर्पणनिधिश्री रखा गया
दीक्षा समारोह में बड़ी संख्या में जैन समुदाय के लोग शामिल हुए और उन्हें देखने के लिए लोगो मे जबरदस्त उत्साह भी नजर आया
जानिए कैसे रघुराज प्रताप सिंह बने बाहुबली राजा भैया?