'बसोर' शब्द पर फंसे धीरेंद्र शास्त्री, FIR की मांग

अमर उजाला

Wed, 13 September 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

शास्त्री ने पिछले दिनों राजस्थान के सीकर में हुई कथा के दौरान मंच से एक युवक से कहा था- 'क्या मैं बसोर हूं?' 

Image Credit : सोशल मीडिया

अब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा बोले गए उनके शब्द ने तूल पकड़ लिया है

Image Credit : सोशल मीडिया

बयान पर आपत्ति जताते हुए बसोर समाज ने बागेश्वर धाम के जिला मुख्यालय छतरपुर जाकर अजाक थाने में शिकायती आवेदन दिया है

Image Credit : सोशल मीडिया

इसमें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है

Image Credit : सोशल मीडिया

साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर, कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा समाज बौद्ध धर्म अपना लेगा

Image Credit : सोशल मीडिया

दरअसल, दिव्य दरबार के लिए सजे मंच पर एक युवक अर्जी लगाने आया था, पंडित शास्त्री ने उसका पर्चा, लेकिन युवक पर्चे में लव शब्द के होने और न होने को लेकर शास्त्री से बहस करने लगा 

Image Credit : सोशल मीडिया

धीरेंद्र शास्त्री ने पंडाल में बैठे कुछ लोगों को पर्चा पढ़वाने के लिए बुलाया, जिन्होंने लव शब्द लिखे होने पर हामी भर दी, लेकिन युवक फिर भी मानने को तैयार नहीं हुआ

Image Credit : सोशल मीडिया

यह देख धीरेंद्र शास्त्री कथित तौर पर युवक पर भड़के उठे, उन्होंने कहा 'आप बाबा का पर्दाफाश करने के लिए इरादे से आए थे' 

Image Credit : सोशल मीडिया

इसे नकारते हुए युवक ने कहा, नहीं...नहीं...मैं ऐसा करने नहीं आया...मैं खुद ब्राम्हण हूं, इस पर धीरेंद्र शास्त्री बोले, 'हम क्या बसोर हैं'

Image Credit : सोशल मीडिया

धीरेंद्र शास्त्री के इस शब्द को लेकर अखिल भारतीय बसोर समाज विकास समिति के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर कहा कि शास्त्री ने हमारे समाज को अपमानित किया है 

Image Credit : सोशल मीडिया

इस अपमान को लेकर हम सब एकजुट हुए और पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए अजाक थाने में आदेवन दिया है 

Image Credit : सोशल मीडिया

एसडीओपी सलिल शर्मा ने कहा है कि जांच के उपरांत जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

Image Credit : सोशल मीडिया

IAS रिया डाबी ने पहली बार पति संग शेयर की तस्वीर

सोशल मीडिया
Read Now