अमर उजाला
Mon, 26 August 2024
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण गमन पथ बनाने की घोषणा की
राजस्थान और मध्यप्रदेश की सरकारें मिलकर इस धार्मिक सर्किट को विकसित करेंगी
इस मार्ग में भगवान कृष्ण की जन्म स्थली मथुरा से लेकर शिक्षा स्थली उज्जैन तक के स्थानों को शामिल किया जाएगा
श्रीकृष्ण मथुरा से भरतपुर, कोटा, झालावाड़ के रास्ते उज्जैन पहुंचे थे, इस मार्ग पर आने वाले धार्मिक स्थलों को चिन्हित कर जोड़ा जाएगा
श्रीकृष्ण गमन पथ को तीर्थ स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण बन सके
मध्यप्रदेश के जानापाव में भगवान परशुराम ने श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र दिया था, जिसे भी इस मार्ग में जोड़ा जाएगा
धार के पास अमझेरा में रुक्मिणी हरण से जुड़े स्थल को भी इस मार्ग का हिस्सा बनाया जाएगा
दफ्तर में बैठे-बैठे करें ये योगासन