नोयडा की सीमा और अलवर की अंजू में क्या है अंतर नोयडा में रहने वाली सीमा पाकिस्तान से भारत आ गई तो राजस्थान के अलवर में रहने वाली अंजू पाकिस्तान चली गई सरहद पार वाले इस प्यार की कहानी लगभग एक जैसी ही है, लेकिन फिर भी इसमें कई ऐसी बातें हैं जो सीमा और अंजू को एक दूसरे से अलग करती हैं पाकिस्तान से आई सीमा हैदर पांचवीं पास बताई जा रही है, वहीं अंजू पीजी कर चुकी है और एक निजी कंपनी में डाटा एंट्री का काम करती थी सीमा हैदर भारत में अवैध तरीके से दाखिल हुई, वहीं अंजू ने वीजा लेने के लिए इंतजार किया, वीजा मिलने के बाद ही वह पाकिस्तान गई पाकिस्तानी सीमा हैदर चार बच्चों की मां है, वह अपने साथ चारों बच्चों को लेकर भारत आई है और नोयडा में सचिन के साथ रह रही है अलवर की अंजू दो बच्चों की मां है, उसके एक बेटी और एक बेटा है, वह दोनों बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान गई है पाकिस्तान से आई सीमा हैदर फर्रादेदार हिंदी में बात करती है और अंग्रेजी के शब्द भी यूज करती हैं अंजू को ऊर्दू भाषा नहीं आती है, वह सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी में ही जानती है सीमा हैदर का साफ कहना है वह अब पाकिस्तान नहीं जाएगी, वहां गई तो उसे मार दिया जाएगा अंजू मीडिया और अपने पति से बार-बार कह रही है कि वह जल्द ही वापस लौट आई है सीमा ने सचिन के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली है, वहीं अंजू का कहना है कि वह नसरुल्ला से निकाह नहीं करेगी लेकिन, अब दोनों के निकाह करने की बात भी सामने आ रही है, उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें दोनों प्रेमी जोड़े की तरह दिख रहे हैं हालांकि, अंजु अब भी यही कह रही है कि उसने निकाह-शादी नहीं की है, वह जल्द ही भारत लौट आएगी हालांकि, अंजु अब भी यही कह रही है कि उसने निकाह-शादी नहीं की है, वह जल्द ही भारत लौट आएगी