-15 डिग्री में बर्फ की झील पर 21km की दौड़

अमर उजाला

Wed, 1 March 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

राजस्थान के अजमेर जिले के रहने वाले प्रतीक खंडेलवाल ने दुनिया की सबसे ऊंची और बर्फ से जमीं पैंगोंग झील पर माइनस 15 डिग्री में 21.9 किमी की हाफ मैराथन पूरी की है 

Image Credit : सोशल मीडिया

-15 डिग्री तापमान में उनके हाथ जम गए और उनमें घाव हो गए, जिससे हाथों में से खून भी निकलने लगा

Image Credit : सोशल मीडिया

इसके बाद भी प्रतीक ने मैराथन पूरी की। इसके लिए उनके ग्रुप का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है

Image Credit : सोशल मीडिया

इस मैराथन में देशभर के 100 लोगों ने भाग लिया था। प्रतीक ने ये मैराथन 4 घंटे में पूरी की। इस हाफ मैराथन में शामिल होने वाले सभी 100 लोगों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया है

Image Credit : सोशल मीडिया

लद्दाख की पैंगोंग झील 13 हजार 862 फीट ऊंचाई पर है और इन दिनों बर्फ से जमी हुई है। सर्दियों में यहां का तापमान माइनस 30 डिग्री तक जाता है। 21 फरवरी को पहली बार इस झील पर हॉफ मैराथन का आयोजन हुआ था

Image Credit : सोशल मीडिया

प्रतीक खंडेलवाल अजमेर के शालीमार्ग कॉलोनी के रहने वाले हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की है। 12 साल की उम्र से वे पहाड़ों पर जान रहे हैं। 21 की उम्र में प्रतीक ने अकेले पहाड़ों के टूर करना शुरू कर दिया था

Image Credit : सोशल मीडिया

प्रतीक के नाम कई रिकॉर्ड हैं। वह राजस्थान के सबसे तेज आयरनमैन भी हैं। साल 2022 में उन्होंने गोवा में आयोजित आयरनमैन 70.3 रेस भी पूरी की थी। इस रेस से वे राजस्थान के सबसे तेज व्यक्ति बन गए

Image Credit : सोशल मीडिया

एक मजाक ने किया मोहब्बत का दुखद अंत

सोशल मीडिया
Read Now