क्या है राजस्थान सरकार की 'मां वाउचर' योजना

अमर उजाला

Thu, 8 August 2024

Image Credit : social media

राज्य सरकार पूरे प्रदेश में नि:शुल्क सोनोग्राफी की शुरुआत करने जा रही है, जिसकी लांचिंग मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे

Image Credit : social media

इस योजना को 8 मार्च से बारां, भरतपुर और फलौदी में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया था

Image Credit : social media

इस योजना का दायरा बढ़ाकर अब पूरे प्रदेश में इसे लागू किया जा रहा है

Image Credit : social media

गर्भवती महिलाओं को उनके मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए QR कोड आधारित ई-वाउचर मिलेगा

Image Credit : social media

योजना के माध्यम से राजकीय और निजी सोनोग्राफी केंद्रों पर नि:शुल्क सोनोग्राफी करवाई जा सकेगी

Image Credit : social media

यदि डॉक्टर दोबारा सोनोग्राफी करवाने के लिए कहता है, तो फिर से नि:शुल्क वाउचर दिया जाएगा

Image Credit : social media

84 दिन या उससे अधिक दिन की गर्भवती महिलाएं इस योजना के तहत फ्री सोनोग्राफी करवा सकती हैं

Image Credit : social media

योजना का लाभ लेने के लिए गर्भवती महिला को अपना जन आधार कार्ड और मोबाइल फोन लेकर चिकित्सा संस्थान पर जाना होगा

Image Credit : social media

एक बार जारी होने के बाद QR वाउचर की वैधता 30 दिन की होगी

Image Credit : social media

यदि महिला 30 दिन में सोनोग्राफी नहीं करा पाती है, तो वह अवधि को एक बार 30 दिन के लिए और बढ़ा सकती है

Image Credit : social media

शाही ठाठ-बाट से निकली तीज माता की सवारी

अमर उजाला
Read Now