महाकुंभ 2025 में सम्मिलित होने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रयागराज पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका प्रदेश सरकार की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
Image Credit : अमर उजाला
शनिवार देर रात मुख्यमंत्री ने संगम क्षेत्र के सेक्टर 6 में स्थित राजस्थान मंडप का अवलोकन किया। उन्होंने यात्रियों के लिए उत्कृष्ट सुविधाओं और आकर्षक प्रचार सामग्री पर प्रसन्नता जताई।
Image Credit : अमर उजाला
आज सुबह मुख्यमंत्री ने संगम में विधिवत पूजन कर आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने मां गंगा से प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
Image Credit : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने राजस्थान मंडप में रात्रि विश्राम कर राज्य सरकार द्वारा यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।