शुरुआत के कुछ दिन बरसने के बाद अब राजस्थान में मानसून की रफ्तार कमजोर पड़ गई है। पूरा आषाढ़ निकल जाने के बाद भी बांध रीते पड़े हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं, अधिकांश जिलों में पारा चढ़ा हुआ है, भारी उमस से लोग परेशान हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
हालत यह है कि आषाढ़ का महीना खत्म होने को है और राजस्थान के 382 बांध अब भी खाली हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
जयपुर मौसम केंद्र के अनुमानों के अनुसार जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
Image Credit : सोशल मीडिया
बीते 24 घंटे में झालावाड़ को छोड़ शेष राजस्थान में हल्की और मध्यम श्रेणी की बारिश ही हुई है। सबसे ज्यादा बारिश झालावाड़ जिले के पिरावा में 75.0 मिमी दर्ज की गई।
Image Credit : सोशल मीडिया
बारिश नहीं होने से प्रदेश में अधिकतम तापमान भी बढ़ता जा रहा है। राज्य में अधिकतम तापमान जैसलमेर में 43.5 और न्यूनतम तापमान फलौदी में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Image Credit : सोशल मीडिया
BJP MP बोले-डिग्री से अच्छा, पंक्चर की दुकान खोलें