शीतलहर ने दी दस्तक, सर्द हवाओं से धूजणी छूटी

अमर उजाला

Tue, 7 January 2025

Image Credit : सोशल मीडिया
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। खासकर उत्तरी राजस्थान में रात का तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कई स्थानों पर पारा शून्य के करीब आने की संभावना है।
Image Credit : सोशल मीडिया
तेज ठंड के कारण रबी की फसलों पर भी असर देखने को मिल सकता है। किसान फसलों को ठंड से बचाने के लिए विशेष उपाय कर रहे हैं। गेंहू, चना और सरसों की फसलों को ज्यादा नुकसान से बचाने के लिए सिंचाई और पाले से बचाव के निर्देश दिए गए हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। जयपुर-दिल्ली हाईवे और अन्य मार्गों पर दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। रेल और हवाई सेवाओं पर भी इसका असर पड़ा है।
Image Credit : सोशल मीडिया
माउंट आबू में तापमान शून्य के करीब पहुंच चुका है। वाहनों और खुले मैदानों पर बर्फ की परत जम गई है। यहां की वादियां बर्फीले माहौल का अनुभव करवा रही हैं, जो सैलानियों को खूब आकर्षित कर रही हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों तक ठंड का असर और बढ़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है।
Image Credit : सोशल मीडिया

इरफान के दोस्त, रंगमंच के दिग्गज अभिनेता आलोक दुनिया से विदा

Amar Ujala
Read Now