तीज राजस्थान के साथ ही उप्र, पंजाब और हरियाणा में सबसे ज्यादा उल्लास के साथ मनाया जाने वाला त्योहार है। जयपुर में इस मौके पर तीज माता की शाही सवारी निकाली जाती है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाई जाने वाली इस तीज के दिन महिलाएं शिव-पार्वती का पूजन कर सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
लहरिये के श्रृंगार और घेवर की मिठास का त्योहार है हरियाली तीज। इस दिन जगह-जगह झूले पड़ते हैं, महिलाएं इस अवसर पर गीत गाती हैं और मेहंदी लगाती हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
कई जगहों पर इसे सिंधारा तीज या छोटी तीज के नाम से भी जाना जाता है। सिंधारा में महिलाएं मिठाई, घेवर, मेहंदी, चूड़ियां आदि वस्तुएं भेंट करती हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
राजस्थान में इस दिन सावन के झूले झूलने का भी रिवाज है।