जयपुर आए हैं तो यहां जरूर जाएं

अमर उजाला

Mon, 15 July 2024

Image Credit : सोशल मीडिया
आमेर का किला

राजसी आमेर किला एक दर्शनीय पर्यटन स्थल है, यहां से डूबते सूरज का नजारा मनमोहक होता है। शाम के समय किले में लाइट एंड साउंड शो का आनंद जरूर लें।
Image Credit : सोशल मीडिया
जयगढ़ किला 

जयगढ़ किला जयपुर का सबसे शानदार किला है। यह दुनिया की सबसे बड़ी तोप के लिए मशहूर है। जयगढ़ कंटीली झाड़ियों से ढंकी पहाड़ियों के बीच स्थित है, जहां मेन गेट डूंगर दरवाजा तक जाने के लिए चढ़ाई वाली सड़कें हैं। 
Image Credit : सोशल मीडिया
नाहरगढ़ किला

सवाई राजा जयसिंह द्वारा बनवाया गया यह किला बहुत ही खूबसूरत और बेहतरीन है। इस किले के निर्माण का मुख्य उद्देश्य आमेर की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।
Image Credit : सोशल मीडिया
जल महल

यह एक पांच मंजिला महल है, जिसमें से नीचे की चार मंजिलें हमेशा मानसागर झील में डूबी रहती हैं। यह अपने आप में वास्तुकला का एक बेहतरीन नमूना है।
Image Credit : सोशल मीडिया
हवा महल

जयपुर की पहचान है ये खूबसूरत नक्काशीदार झरोखों वाली यह इमारत। बलुआ पत्थर से बना हवामहल अपने आप में अनूठा है।
Image Credit : सोशल मीडिया
जंतर मंतर 

पुराने समय में जब घड़ियां और कंपास नहीं होते थे, उस समय जंतर-मंतर में बने यंत्र बहुत ज्यादा उपयोग में लाए जाते थे। यहां 27 मीटर की ऊंचाई के साथ दुनिया की सबसे बड़ी पत्थर धूप घड़ी यानी सनडायल है।
Image Credit : सोशल मीडिया
गोविंददेवजी मंदिर

जयपुर के आराध्य कहे जाने वाले गोविंददेव जी भगवान का मंदिर एक दुर्लभ शिखर रहित मंदिर है। 
Image Credit : सोशल मीडिया
सिटी पैलेस

सिटी पैलेस एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है। यहां प्रसिद्ध महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय संग्रहालय है और यह जयपुर के शाही परिवार का निवास स्थान है।
Image Credit : सोशल मीडिया
अल्बर्ट हॉल 

महाराजा माधोसिंह द्वितीय द्वारा इस संग्रहालय का निर्माण करवाया गया था। संग्रहालय में कुछ बहुत ही यूनिक चीजों के अलावा मिस्र से लाई गई ममी भी आकर्षण का केंद्र है।
Image Credit : सोशल मीडिया
मोती डूंगरी गणेश मंदिर

मोती डूंगरी गणेश मंदिर न केवल स्थानीय लोगों में प्रसिद्ध है बल्कि पर्यटकों के लिए भी यह एक बहुत ही अच्छा दर्शनीय स्थल माना गया है।
Image Credit : सोशल मीडिया
बिड़ला मंदिर

सफेद संगमरमर से बने बिड़ला मंदिर में भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी और अन्य हिंदू देवी-देवताओं की सुंदर रूप से गढ़ी गई मूर्तियां हैं, जो नक्काशी का अनूठा नमूना हैं। 
Image Credit : सोशल मीडिया
गलताजी 

सूर्य देव, हनुमान और बालाजी को समर्पित गलताजी मंदिर जयपुर में एक हिंदू तीर्थ स्थल है। अरावली पहाड़ियों के बीच छतरियों की जटिल डिजाइन इसकी खूबसूरती बढ़ाती हैं।
 
Image Credit : सोशल मीडिया
गैटोर 

यहां बनी जयपुर के पूर्व महाराजाओं की छतरियां वास्तुकला की विशिष्ट राजपूत शैली को प्रदर्शित करती हैं। 
Image Credit : सोशल मीडिया
सिसौदिया रानी बाग

मुगल शैली में निर्मित यह उद्यान राधा और कृष्ण की किंवदंतियों से चित्रित किया गया है। उद्यान बहुस्तरीय है और इसमें फव्वारे, जलधाराएं और चित्रित मंडप हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
पन्ना-मीना का कुंड

पन्ना मीना का कुंड अपने समय में पानी का महत्वपूर्ण स्रोत हुआ करता था। 16वीं शताब्दी की इस बावड़ी में विशिष्ट गहरे दरवाजे, अष्टकोणीय मंडप और क्रिस-क्रॉस सीढ़ी पैटर्न इसे मनमोहक बनाते हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया

राधिका-अनंत को मिला महाकाल के पुजारी का आशीर्वाद

अमर उजाला
Read Now