'कोटा में छात्र अब नहीं करेंगे आत्महत्या' जया किशोरी ने दिए ये मंत्र

अमर उजाला

Wed, 13 September 2023

Image Credit : अमर उजाला
अपनी कमियों को ठीक करें, उन पर काम करें, सफलता जरूर मिलेगी, यह बात मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने कोटा में एक कार्यक्रम के दौरान कही
Image Credit : अमर उजाला
किशोरी ने कहा, यदि आपको पता है कि आपके अंदर कोई बुराई या कमी है और आप उसको ठीक नहीं कर रहे तो इससे बुरी बात कुछ नहीं हो सकती
Image Credit : अमर उजाला
'मेरे जीवन की सीख है कि जब कोई काम करो तो ऐसा करो कि सारा ध्यान उसी पर हो, इतना अभ्यास करो कि आप उस क्षेत्र के राजा बन जाएं'
Image Credit : अमर उजाला
'जीवन में हमारा सीखा ही काम आता है, इसलिए लर्निंग महत्वपूर्ण है, नंबर मायने नहीं रखते, स्वास्थ्य जरूरी है, इसके लिए फिजिकल एक्टिविटी-सात्विक खाना जरूरी है'
Image Credit : अमर उजाला
'मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छे विचार जरूरी हैं, अध्यात्म की ओर जाएं, प्रकृति, डिवाइन पावर से कनेक्ट हों, इससे आपको ऊर्जा मिलेगी
Image Credit : अमर उजाला
किशोरी ने कहा कि संघर्ष एक ऐसी चीज है, जो आपको हमेशा सफलता की ओर ले जाती है, मुझे नहीं लगता कि आपको संघर्ष के बिना स्थाई रूप से कामयाबी मिल सकती है
Image Credit : अमर उजाला
'शॉर्टकट वाले रास्ते भी आपको कामयाबी दिला सकते हैं, किसी से तुलना नहीं करें और अपना बेस्ट ट्राई करें, स्ट्रेस तब आता है, जब आप जो कर रहे हैं, करना नहीं चाहते'
Image Credit : अमर उजाला
'मान कर चलें कि इस पूरी दुनिया मे मम्मी पापा से ज्यादा आपको कोई प्यार नहीं करता, उनके लिए आपकी सक्सेस जरूरी है पर आप उससे भी ज्यादा जरूरी हैं'
Image Credit : अमर उजाला

शिलाएं, स्तंभ और मूर्तियां... राम जन्मभूमि पर खुदाई में क्या-क्या मिला?

सोशल मीडिया
Read Now