कहां से आई राजस्थान की पगड़ी राजस्थान में पगड़ी आन, बान और शान को दर्शाती है पगड़ी को राजस्थानी राजपूतों की पहचान मानी जाती है, यहां अलग-अलग त्योहार के लिए अलग-अलग पगड़ी है यहां अलग-अलग मौसम के लिए भी अलग-अलग पगड़ी पहनी जाती है राजस्थान की मेवाड़ी पगड़ी पूरे भारत में प्रसिद्ध है, राजपूत राजा इसे शान मानते हैं यहां पगड़ी जगह के मुताबिक बदल जाती है, उदयपुर में अमरशाही, डूंगरपुर में उदयशाही और बूंदी में बूंदीशाही पगड़ी पहनी जाती है पुराने समय में राजा-महाराजा अपनी शान को दिखाने के लिए अलग-अलग प्रकार की पगड़ी पहनते थे, अकबर राजस्थानी पगड़ी का असली संरक्षक माना जाता है पगड़ी की उत्पत्ति कहां से हुई, फिलहाल इसके बारे में जानकारी कम है