राजस्थान की राजनीति में वंशवाद की कहानी आगे बढ़ाने वाले नेता

अमर उजाला

Wed, 20 September 2023

Image Credit : सोशल मीडिया
सीएम अशोक गहलोत अपने बेटे वैभव गहलोत को राजनीति में स्थापित करने का जतन करते आ रहे हैं, सांसद के चुनाव में बुरी तरह हारे वैभव फिलहाल पार्टी संगठन में सक्रिय होने के साथ PCC महासचिव हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे अपने बेटे दुष्यंत सिंह को प्रदेश की राजनीति में स्थापित करने में कामयाब रही हैं, दुष्यंत लगातार बीजेपी से तीसरी बार सांसद बने हुए हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
रघुवीर सिंह मीणा उदयपुर की सलूंबर विधानसभा से विधायक और उदयपुर सांसद रह चुके हैं, इनके पिता देवेंद्र मीणा भी विधायक रह चुके हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
उदयपुर की वल्लभनगर विधानसभा से प्रीति शक्तावत कांग्रेस विधायक हैं, शक्तावत के पति दिवंगत गजेंद्र सिंह शक्तावत के निधन के बाद उपचुनाव हुए थे, उपचुनाव में प्रीति की जीत हासिल हुई
Image Credit : सोशल मीडिया
प्रताप लाल गमेती उदयपुर की गोगुंदा सीट से दूसरी बार विधायक बने, इन्हीं के भाई भूरा गमेती गोगुंदा से ही दो बार विधायक रहे
Image Credit : सोशल मीडिया
पूर्व विधायक सज्जन कटारा के बेटे विवेक कटारा उदयपुर ग्रामीण विधानसभा से खड़े हुए थे, लेकिन हार का सामना करना पड़ा
Image Credit : सोशल मीडिया

कौन था हरदीप सिंह निज्जर, जिसकी हत्या के बाद भारत-कनाडा के बीच हुआ मनमुटाव

सोशल मीडिया
Read Now