सर्द मौसम के दरमियान राजस्थान में यहां घूमने का बनाएं प्लान

अमर उजाला

Thu, 28 November 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

सर्दियों के मौसम में कुछ अलग देखना चाहते हैं तो मेवाड़ का प्लान बनाना चाहिए, दिसंबर महीने में कुंभलगढ़ फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है, जो अपने आप में शानदार अनुभव होता है

Image Credit : सोशल मीडिया

रणकपुर, राजस्थान के इस शानदार गांव में बेहतरीन लैंडस्केप, ढेर सारी हरियाली और हैरतंगेज घाटियां देखने के लिए मिलेंगी, यही नहीं वाइल्ड लाइफ और पेड़-पौधों की भी बढ़िया वैराइटी भी मिलेगी

Image Credit : सोशल मीडिया

राजस्थान की सबसे पुरानी जगहों में से एक है चित्तौड़गढ़, महाराणा प्रताप और मीराबाई जैसे बड़े वीरों का जन्मस्थान भी है, इस शहर का चित्तौड़गढ़ दुर्ग हमेशा से पर्यटकों के लिए खास रहा है

Image Credit : सोशल मीडिया

हवेलियां, किले और प्राकृतिक सौंदर्य का खजाना लिए अलवर शहर देखने लायक है, यह इतिहास और प्रकृति प्रेमियों दोनों के लिए है, अलवर में आप प्रसिद्ध भानगढ़ फोर्ट भी घूम सकते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

बूंदी की प्राचीन झीलें और किले देखकर बहुत अच्छा लगेगा, हर तरह के घुमक्कड़ों को अपनी ओर आकर्षित करता है, यहां के रंग बिरंगे घर, मंदिर और बढ़िया स्ट्रीट मार्केट्स सभी को पसंद आते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

उदयपुर का राजसी माहौल और अरावली पर्वतमाला के विहिंगम नजारे खास बना देते हैं, पिछोला झील और सिटी पैलेस ट्रिप में जान डाल देंगे, यह ऐसी जगह है जहां आप अकेले, पार्टनर और परिवार में से किसी के भी साथ जा सकते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

बीकानेर में राजस्थानी संस्कृति की झलक तो मिलेगी ही, लेकिन साथ में यहां खाने-पीने की भी बढ़िया वैराइटी मिलती है, यहां की बीकानेरी भुजिया पूरे देश में फेमस है, बीकानेर में आप शहर के सबसे लोकप्रिय जगहें देख सकते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

हिल स्टेशन माउंट आबू की खास बात ये है कि सर्दियों के समय यहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसको जरूर देख लेना चाहिए, इस विंटर फेस्टिवल में सभी लोग जोरशोर से हिस्सा लेते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

मांडवा की पहचान यहां मिलने वाली हवेलियों और आर्ट गैलरी से की जाती है, सालों पुरानी इन आर्ट गैलरी की बनावट देखकर आप दंग रह जाएंगे, इनमें पेंटिंग से लेकर मूर्तियों तक सभी चीजों का बढ़िया संग्रह है

Image Credit : सोशल मीडिया

राजस्थान का राजधानी शहर सर्दियों में हसीन पल गुजरने के लिए बढ़िया जगह है, यहां किले भी हैं और मंदिर भी, ज़बरदस्त पांच सितारा होटल भी हैं और पारंपरिक व्यंजन परोसने वाले रेस्तरां भी हैं
 

Image Credit : सोशल मीडिया

5 मिनट करें वजन घटाने वाले योग

istock
Read Now