शादी की फोटोज को मीरा चोपड़ा और रक्षित केजरीवाल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, फोटोज शेयर कर लिखा, जिंदगी भर की खुशियां...लड़ाई झगड़े और आंसू और ये खूबसूरत यादें...हर जन्म तेरे साथ
मीरा चोपड़ा ने अपनी शादी में सब्यसाची का रेड कलर का लहंगा चोली पहना, इसके साथ ही ऑरेंज कलर का दुपट्टा सिर पर लिया
अपने लुक को एक्ट्रेस ने बेहद सिंपल और खूबसूरत रखा, एक्ट्रेस ने गले में हैवी चोकर हार, मांग टीका, कान में झुमके, नाक में और हाथ में कलीरें पहनकर बेहद सुंदर लगीं
रक्षित केजरीवाल ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लगे, रक्षित ने शेरवानी के कलर की पगड़ी और उसी कलर की मोजरी में नजर आए
मीरा चोपड़ा ने साउथ फिल्मों में काम करना साल 2005 में शुरू कर दिया था, लेकिन बॉलीवुड में कदम साल 2014 में 'गैंग ऑफ घोस्ट' फिल्म से रखा
तिहाड़ से निकली काला जठेड़ी की बरात! सामने आया शादी का एल्बम