सांवलिया सेठ मंदिर में एक महीने में 10 करोड़ से ज्यादा का आया चढ़ावा

अमर उजाला

Fri, 10 May 2024

Image Credit : सोशल मीडिया
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में सुविख्यात कृष्णधाम सांवलिया जी मंदिर में चतुर्दशी को दान पात्र खोला गया, उसमें 10 करोड़ से अधिक का चढ़ावा निकला
Image Credit : सोशल मीडिया
अभी भी काफी राशि की काउंटिंग होना बाकी है, यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी कामना लेकर पहुंचते हैं और दर्शन करते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
मंडफिया स्थित सांवलिया जी मंदिर में हर महीने अमावस्या से एक दिन पहले दान पात्र खोला जाता है, बड़े स्तर पर मंदिर मंडल के कार्मिकों द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ गणना की जाती है
Image Credit : सोशल मीडिया
अमावस्या के एक दिन पूर्व भंडारा (दान पात्र) खोला गया और राशि की गणना की गई
Image Credit : सोशल मीडिया
गिनती के तीसरे दिन तक 10 करोड़ 80 लाख 15 हजार रुपये की राशि निकली
Image Credit : सोशल मीडिया
सोने-चांदी के जेवरातों की गणना अभी भी बाकी है, इनका वजन किया जाएगा, हर महीने बड़ी संख्या में श्रद्धालु दान देते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
मंदिर में चढ़ाने के रूप में आए जेवरातों का वजन होने के बाद ही पता चलेगा कि कितने के जेवरात चढ़ावे में आए हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
आस्थावान लोग यहां हर महीने दान पात्र में करोड़ों की राशि भेंट करते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

इस सुंदर पहाड़ी पर जन्मे थे परशुराम

अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
Read Now