राजस्थान में मानसून की दस्तक, यहांं हुई पहली बारिश राजस्थान में मानसून ने दस्तक दे दी है, 25 जून को राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी भागों में मानसून प्रवेश कर गया मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों तक मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा और पूरे प्रदेश में छा जाएगा उदयपुर में 25 जून मंगलवार को जोरदार बारिश हुई है, यह मानसून की पहली बारिश रही उदयपुर में 25 जून को ही मानसून आने का अनुमान लगाया गया था। लेकिन, बीच में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से इसमें देरी होने की आशंका जताई जा रही थी लेकिन, एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मानसून ने प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में दस्तक दे दी है राजस्थान में सामान्य तौर पर मानसून की दस्तक 25 जून के करीब ही होती है। इस हिसाब से इस बार मानसून ने प्रदेश में समय पर दस्तक दी है पिछले 11 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि मानसून ने समय पर प्रदेश में दस्तक दी है पिछले 11 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि मानसून ने समय पर प्रदेश में दस्तक दी है