एक साथ दो मोर्चे संभाल रही हैं टीना डाबी

अमर उजाला

Sat, 29 June 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

हमेशा से चर्चा में रहीं राजस्थान कैडर की आईएएस टीना डाबी इन दिनों रोजगार गारंटी योजना के आयुक्त पद पर कार्यरत हैं। 
Image Credit : सोशल मीडिया
एक साल के मातृत्व अवकाश के बाद पिछले महीने ही उन्हें रोजगार गारंटी योजना का आयुक्त बनाया गया है। केंद्र सरकार की राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना का राज्य में क्रियान्वयन और उसकी देखरेख का पूरा जिम्मा ईजीएस आयुक्त के पास होता है।
Image Credit : सोशल मीडिया
2015 बैच की यूपीएससी टॉपर टीना डाबी इन दिनों दो मोर्चों पर जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। ईजीएस आयुक्त पद की जिम्मेदारी तो उन पर है ही, दूसरी बड़ी जिम्मेदारी अपने 8 महीने के बेटे की है।
Image Credit : सोशल मीडिया
2022 में राजस्थान कैडर के आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ दूसरी शादी करने वाली टीना डाबी के सोशल मीडिया पर लाखों फैंस हैं। उनकी छोटी बहन रिया डाबी भी आईएएस हैं और वे भी राजस्थान कैडर में ही हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
जैसलमेर कलेक्टर रहने के दौरान टीना डाबी के प्रयासों से पाक विस्थापित परिवारों को पुनर्वास मिला। इसी दौरान बुजुर्ग महिलाओं ने टीना डाबी को आशीर्वाद दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था।
Image Credit : अमर उजाला

आज बारिश में भीगेंगे राजस्थान के ये जिले

social media
Read Now