मंत्री के IAS पति ने कर्मचारियों को दिए 95 नोटिस राजस्थान की नौकरशाही में एक रोचक मामला सामने आया है। जिसकी अब जमकर चर्चा हो रही है मामला महिला व बाल विकास विभाग मंत्री ममता भूपेश के IAS पति डॉ. घनश्याम बैरवा से जुड़ा है IAS घनश्याम ने अप्रैल से अगस्त 2021 तक पंचायत राज विभाग का निदेशक रहते समय अपने अधीन 5 अधिकारियों को 95 नोटिस दिए थे ये नोटिस अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए दिए गए थे। जिन्हें सरकारी हलकों में 16-सीसी का नोटिस कहा जाता है सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि 95 नोटिस मिलने के बाद भी पांचों अधिकारियों ने एक भी नोटिस का जवाब तक नहीं दिया इसके बाद भी IAS डॉ. घनश्याम ने उन अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की दूसरे विभाग में तबादला होने पर डॉ. घनश्याम ने एक पत्र लिखकर सभी 95 नोटिसों को खारिज कर दिया। जबकि नियमानुसार इस तरह से नोटिस खारिज नहीं किया जा सकता लेकिन, अब पंचायत राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने इस मामले को री-ओपन किया है लेकिन, अब पंचायत राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने इस मामले को री-ओपन किया है मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि नोटिस मिलने वाले अधिकारी-कर्मचारियों और IAS डॉ. घनश्याम के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई हो सकती है मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि नोटिस मिलने वाले अधिकारी कार्मिकों और IAS डॉ. घनश्याम के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई हो सकती है