CM गहलोत का ये वफादार मंत्री खिलाफत पर क्यों उतरा? राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के एक वफादार मंत्री अब उनके विरोध में उतर आए हैं ये मंत्री आए दिन सीएम गहलोत के फैसलों को लेकर सवाल उठा रहे हैं और नाराजगी भी जा रहे हैं इन मंत्री महोदय का नाम है प्रतापसिंह खाचरियावास, अब तक इन्हें गहलोत गुट का नेता माना जाता था लेकिन, अब खाचरियावास से बयानों से साफ जाहिर हो रहा है कि वे सीएम गहलोत के खिलाफ बोले रहे हैं इस बार मंत्री खाचरियावास ने जयपुर के विभाजन पर सवाल उठा दिए उन्होंने कहा- जयपुर उत्तर और जयपुर दक्षिण अजीब सा नाम हो जाएगा। जयपुर की जनता ही नहीं, मुझे भी ये पसंद नहीं है जयपुर तो जयपुर ही रहेगा, मैं जयपुर का बेटा हूं। यहां से विधायक-मंत्री हूं, मेरे सहित सभी विधायक चाहते हैं कि जयपुर जयपुर ही रहे हम जयपर के टुकड़े नहीं चाहते, इसे उत्तर-दक्षिण नहीं किया जाए। जयपुरवासियों की भी यही भावना है मंत्री खाचरियावास सिर्फ इसी मुद्दे पर नहीं, कई अन्य मुद्दों पर भी गहलोत की खिलाफत कर चुके हैं इससे पहले खाचरियावास ने कहा था कि एक ग्रुप हावी हो जाए यह कांग्रेस के लिए ठीक नहीं है, इससे पार्टी को नुकसान होगा सचिन पायलट का समर्थन करते हुए खाचरियावास ने कहा कि वे विधायक हैं. पार्टी के पूर्व प्रेसिडेंट, पूर्व उपमुख्यमंत्री और सदन के सदस्य हैं अगर, उन्होंने विधायक दल की बैठक की मांग की तो गलत क्या है? क्या विधायक होने के नाते वे ऐसा नहीं कर सकते? मंत्री खाचरियावास ने हाल ही में खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार भी बता दिया था बीते दिनों में खाचरियावास ने कई ऐसे बयान दिए है जिससे साफ जाहिर हो गया है कि गहलोत से उनकी दूरियां बढ़ रही हैं बीते दिनों में खाचरियावास ने कई ऐसे बयान दिए है जिससे साफ जाहिर हो गया है कि गहलोत से उनकी दूरियां बढ़ रही हैं