होली पर इस गांव में नहीं रहता है एक भी मर्द

अमर उजाला

Tue, 7 March 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

देश भर के लोग होली के रंग में नजर आ रहे हैं। महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बड़े सभी एक दूसरे को रंग लगाकर होली खेल रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

लेकिन, देश में एक गांव ऐसा भी हैं, जहां सिर्फ महिलाएं ही होली खेलती हैं, इस गांव में होली के दिन पुरुषों को बाहर निकाल दिया जाता है

Image Credit : सोशल मीडिया

ये गांव राजस्थान के टोंक जिले में है, यहां के नगर गांव में लोग 400 साल पुरानी  परंपरा अभी भी निभा रहे हैं, जिसके चलते होली पर सभी पुरुषों को गांव के बाहर निकाल दिया जाता है

Image Credit : सोशल मीडिया

लोगों का कहना है कि हमारे पूर्वजों के समय यहां पर्दा प्रथा का चलन अधिक था। इस कारण महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती थीं, होली जैसे अन्य त्योहार भी वे घर पर ही मनाती थीं 

Image Credit : सोशल मीडिया

तत्कालीन महाराज को ये बात पता चली तो दरबार में इसकी चर्चा हुई, इस दौरान तय किया गया कि होली के दिन सभी पुरुष गांव के बाहर चले जाएंगे, ताकि महिलाएं बिना किसी शर्म के होली के त्योहार मना सकें

Image Credit : सोशल मीडिया

इसके बाद से ही होली के दिन सभी पुरुष गांव से तीन किमी दूर चावुंडा माता जी मंदिर पर चले जाते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

पिछले 400 साल से लोग लगातार इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं। अगर, कोई पुरुष गलती से भी गांव में रह जाता है तो महिलाएं उसे कोड़े मार-मार कर गांव से बाहर निकाल देती हैं   

Image Credit : सोशल मीडिया

इस गांव की आबादी करीब 8 हजार है, होली के दिन 5 साल से बड़ी उम्र के लड़कों और पुरुषों गांव से बाहर जाना होता है

Image Credit : सोशल मीडिया

जिस मंदिर में सभी पुरुष रहते हैं, वे वहां होली भी नहीं खेलते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

क्या हैं रजवाड़ी गुलाल गोटे

Amar Ujala Digital
Read Now