सावन के पहले दिन डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने शिव मंदिर में किया जलाभिषेक
अमर उजाला
Fri, 11 July 2025
Image Credit : Amar ujala
श्रावण मास की पावन शुरुआत पर जयपुर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला
Image Credit : Amar ujala
This browser does not support the video element.
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शुक्रवार सुबह सिटी पैलेस स्थित श्री राजराजेश्वर शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विधिवत जल और दुग्ध से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की
Video Credit : Amar ujala
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिवलिंग का रूद्राभिषेक करते हुए वेद मंत्रों की गूंज के बीच महादेव से प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की
Image Credit : Amar ujala
पूजा के दौरान उन्होंने शिव आरती कर धार्मिक परंपराओं का पूर्ण रूप से निर्वहन भी किया
Image Credit : Amar ujala
This browser does not support the video element.
उन्होंने प्रदेशवासियों को सावन मास की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 'यह समय केवल ईश्वर भक्ति का ही नहीं, बल्कि आत्मनिरीक्षण और परोपकार का भी है'
Video Credit : Amar ujala
महिला श्रद्धालुओं और कन्याओं के साथ मिलकर दीया कुमारी ने विशेष पूजा में भाग लिया
Image Credit : Amar ujala
इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर भक्ति रस में डूबा नजर आया। वातावरण में फूलों की सुगंध, धूप-दीप की लौ, मंत्रोच्चार और घंटियों की मधुर ध्वनि से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता दिखा