कलयुग का 'कुंभकरण', साल में 300 दिन सोता है युवक रावण के भाई कुंभकरण के बारे में सब जानते हैं, लेकिन क्या आपको कलयुग के कुंभकरण के बारे में पता है शायद नहीं तो चलिए इस कुंभकरण के बारे में जानते हैं जो एक बार में 25 दिन तक सोता है राजस्थान के नागौर जिले के भादवा गांव में रहने वाले पुरखाराम को कुंभकरण के नाम से जाना जाता है पुरखाराम को जानने वाले और उनके गांव के लोग उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं क्योंकि वे साल में साल में 300 दिन तक सोते हैं, खाना हो या नहाना सब कुछ नींद में ही होता है इसके पीछे की वजह है पुरखाराम की बीमारी, वे एक्सिस हाइपरसोम्निया से पीड़ित हैं जिसके कारण पुरखाराम को सिर्फ नींद ही नींद आती रहती है, किसी काम के लिए उन्हें जगाना हो तो कम से कम 1 घंटा लगता है पुरखाराम एक बार सोने के बाद 25 दिन तक नहीं जागते हैं, उनकी पत्नी नींद में ही पति को खाना खिलाती हैं पत्नी लिछमी देवी ने बताया कि बाथरूम जाना होता है तो पुरखाराम नींद में ही बेचैन होने लगते हैं इसके बाद परिजन उन्हें नींद में ही उठाकर बाथरूम ले जाते हैं अब तक पुरखाराम की बीमारी का कोई इलाज नहीं मिला है, लेकिन परिवार को उम्मीद है जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा अब तक पुरखाराम की बीमारी का कोई इलाज नहीं मिला है, लेकिन परिवार को उम्मीद है जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा