परिवार ने लंदन जाने को किया था विदा, दुनिया को ही अलविदा कह गई खुशबू

अमर उजाला

Fri, 13 June 2025

Image Credit : social media
गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है
Image Credit : @gemsofbabus_ एक्स
इस विमान हादसे में राजस्थान के बालोतरा जिले की रहने वाली खुशबू के सपने जलकर भी खाक हो गए
Image Credit : social media
 शादी के बाद पहली बार अपने डॉक्टर पति के पास लंदन जा रही खुशबू के परिवार वालों ने उसे खुशी के आंसुओं के साथ विदा किया था। लेकिन कुछ देर बार खुशबू दुनिया से हमेशा के लिए विदा हो गई
Image Credit : social media
बता दें कि बालोतरा जिले अराबा गांव में रहने वाले मदनसिंह राजपुरोहित की बेटी खुशबू कंवर की शादी विपुल सिंह राजपुरोहित निवासी खाराबेरा लूणी जोधपुर के साथ 18 जनवरी 2025 को हुई थी
Image Credit : social media
 खुशबू के पति विपुल लंदन में डॉक्टर हैं। शादी के कुछ दिन बाद विपुल लंदन वापस लौट गए थे, लेकिन खुशबू वीजा के कारण नहीं जा पाई थी
Image Credit : social media
हाल ही में वीजा मिलने के बाद खुशबू ने अपने पति के पास लंदन जाने की तैयारी की थी
Image Credit : social media
बेटी को विदा करने के बाद परिवार को विमान हादसे की जानकारी लगी तो सभी बिलख पड़े
Image Credit : social media

बागेश्वर धाम सरकार ने फिजी में किया 'सनातन मठ' का भूमि पूजन

social media
Read Now