राजस्थान: सत्ता का सुख देती है बांसवाड़ा की सिद्ध माता त्रिपुरा सुंदरी

अमर उजाला

Wed, 24 September 2025

Image Credit : Amar ujala
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से करीब19 किलोमीटर दूर तलवाड़ा गांव में अरावली पर्वतामाला के बीच माता त्रिपुरा सुंदरी का भव्य मंदिर स्थित है
Image Credit : Amar ujala
त्रिपुरा सुंदरी मंदिर 'तरतई माता' के नाम से भी प्रसिद्ध है, बता दें कि यह 52 शक्तिपीठों में से एक है
Image Credit : Amar ujala
त्रिपुरा सुंदरी देवी सत्ता सुख प्रदान करती है, मान्यता है कि मंदिर में मांगी हर मनोकामना देवी पूर्ण करती हैं
Image Credit : Amar ujala
प्रधानमंत्री, उप राष्ट्रपति से लेकर कांग्रेस और भाजपा के कई मुख्यमंत्री मातारानी के दर पर मत्था टेक चुके हैं
Image Credit : Amar ujala
मां भगवती त्रिपुरा सुंदरी की मूर्ति अठारह भुजाओं वाली है। मूर्ति में माता दुर्गा के नौ रूपों की प्रतिकृतियां भी अंकित हैं 
 
Image Credit : Amar ujala
मां की मूर्ति के पीछे पीठ पर 42 भैरवों और 64 योगिनियों की बहुत ही सुंदर मूर्तियां चिह्नित हैं
Image Credit : Amar ujala
ऐसे तो इस मंदिर में हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन नवरात्र में भक्तों की बड़ी भीड़ उमड़ती है
Image Credit : Amar ujala
नवरात्र में मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जाता है और माता की विशिष्ट पूजा-अर्चना की जाती है
 
Image Credit : Amar ujala

जानें देवास की 'शक्ति स्वरूपा' माता टेकरी का रहस्य

Amar ujala
Read Now