दुकान का नाम रखा '498ए टी कैफे', जानें क्यों हथकड़ी पहनकर लोगों को पिला रहे चाय

अमर उजाला

Wed, 18 June 2025

Image Credit : social media
राजस्थान के बारां जिले में इन दिनों '498 ए टी कैफे' काफी चर्चाओं का विषय बना हुआ है। जहां पर एक शख्स हाथों में हथकड़ी लगाकर चाय बना कर ग्राहकों को पिला रहा है
Image Credit : social media
यह दुकान महज चाय बेचने या कमाई करने का उद्देश्य नहीं, बल्कि इसके पीछे युवक के जीवन में घटित पूरी कहानी छिपी है
Image Credit : social media
दुकान में लगे इन होर्डिंग और बैनर तक ही कहानी खत्म नहीं होती केके धाकड़ ने अपनी प्रताड़ना को जग जाहिर करने के लिए चाय की दुकान पर वरमाला और एक दूल्हे का सेहरा भी सजा रखा है
Image Credit : social media
हाथों में हथकड़ी पहनकर चाय बना रहा यह शख्स कहीं न कहीं पत्नी की प्रताड़ना और दहेज के झूठे प्रकरण में न्याय मांगते दिख रहा है

 
Image Credit : social media
केके धाकड़ की जिंदगी में साल 2022 में एक ऐसा मोड़ आया जहां से उनकी बर्बादी शुरू होने लगी

 
Image Credit : social media
अक्टूबर 2022 में केके धाकड़ की पत्नि अचानक रूठकर अपने मायके अंता चली गई और कुछ माह बाद उसने केके पर घरेलू हिंसा और देहज प्रताड़ना को लेकर आईपीसी की धारा 498ए के तहत न्यायालय में प्रकरण दर्ज करवा दिया

 
Image Credit : social media
केके धाकड़ ने बताया कि वो पिछले 3 सालों से झूठे केस में फंसकर राजस्थान के अंता जिले में न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं
Image Credit : social media
इसी प्रताड़ना से तंग आकर केके धाकड़ ने फैसला लिया है कि अब जहां कानून का दुरुपयोग कर मुझे फंसाने की साजिश रची गई है, उसी क्षेत्र में ‘498ए टी कैफे’ के नाम से चाय बेचकर कानून के साथ निष्पक्ष लड़ाई लड़ता रहुंगा
Image Credit : social media

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया खुलासा, तीनों आरोपियों का वीडियो हुआ वायरल

social media
Read Now