शादी-ब्याह में बर्तन धोने वाले बाड़मेर के रेखाराम के बेटे श्रवण ने नीट में लहराया परचम

अमर उजाला

Mon, 16 June 2025

Image Credit : Amar ujala
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया, जिसमें 20.08 लाख स्टूडेंट्स बैठे थे। इनमें से 12.36 लाख स्टूडेंट्स क्वालिफाई हुए हैं
Image Credit : Amar ujala
वहीं बाड़मेर 14 जून का दिन रेखाराम के लिए हमेशा यादगार रहेगा। इस दिन उनके बेटे श्रवण कुमार ने नीट (NEET) की परीक्षा में सफलता हासिल की
Image Credit : Amar ujala
रेखाराम के बेटे श्रवण ने 700 में से 556 अंक प्राप्त किए और ऑल इंडिया में 9754 रैंक हासिल की
 
Image Credit : Amar ujala
10वीं कक्षा सरकारी स्कूल से पास करने के बाद परिवार की आर्थिक तंगी के कारण श्रवण को मजदूरी करनी पड़ी, लेकिन शिक्षा के प्रति उसकी लगन कम नहीं हुई
Image Credit : Amar ujala
बाड़मेर की फिफ्टी विलेजर्स नामक एक संस्था ने श्रवण की मदद की और उसे आगे की पढ़ाई करने का अवसर मिला
Image Credit : Amar ujala
11वीं-12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ, श्रवण ने नीट की तैयारी जारी रखी और तीसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की
Image Credit : Amar ujala
श्रवण के पिता रेखाराम शादी-ब्याह में झूठे बर्तन धोने और सीजन में खेतीबाड़ी करने का काम करते हैं। जब उन्हें बेटे की सफलता का पता चला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा उनकी आंखों में आंसू थे
Image Credit : Amar ujala

राजा की मौत से ठीक पहले का वीडियो आया सामने, पर्यटक के कैमरे में दिखी सोनम भी

social media
Read Now