केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे गए पायलट राजवीर, चार महीने पहले ही बने थे जुड़वां बच्चों के पिता

अमर उजाला

Mon, 16 June 2025

Image Credit : Amar ujala
उत्तराखंड में केदारनाथ के पास रविवार को एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार छह श्रद्धालुओं समेत सात लोगों की मौत हो गयी
Image Credit : Pti
केदारनाथ के पास गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह हुए हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर निवासी पायलट राजवीर सिंह (37 वर्ष) की भी मौत हो गई

 
Image Credit : amar ujala
पायलट राजवीर सिंह बीते 9 महीने से आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के लिए उड़ान भर रहे थे
Image Credit : amar ujala
राजवीर सिंह सेना से लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से रिटायर हुए थे और 14 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके थे
Image Credit : Amar ujala
जयपुर के शास्त्री नगर कॉलोनी निवासी राजवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका चौहान, जो स्वयं भी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं

 
Image Credit : Amar ujala
बता दें कि पायलट राजवीर 14 साल बाद पहली बार पिता बने थे। चार महीने पहले उनके जुड़वां बेटे हुए थे 
Image Credit : Amar ujala
राजवीर के पिता गोविंद सिंह जो बीएसएनएल से रिटायर्ड हैं, ने बताया कि हम पोतों के जलवा पूजन की तैयारियों में लगे थे। लेकिन आज की इस खबर ने सब कुछ खत्म कर दिया 
Image Credit : Amar ujala
रविवार सुबह करीब 5:20 बजे, राजवीर ने कंट्रोल रूम को आखिरी मैसेज भेजा था। उन्होंने कहा कि लैंडिंग के लिए लेफ्ट टर्न कर रहा हूं। इसके कुछ ही क्षण बाद हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया
Image Credit : Amar ujala

योग करते समय भूल से भी न दोहराएं ये गलतियां

Adobe stock
Read Now