जैसलमेर में बारिश बनकर आसमान से बरसी आफत, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा
अमर उजाला
Sat, 28 June 2025
Image Credit : Amar ujala
राजस्थान की पश्चिमी सीमा जैसलमेर में मानसून की एंट्री जोरदार रही, शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा
Image Credit : Amar ujala
शहर में करीब एक घंटे तक बादल जमकर बरसे। इस दौरान पौने तीन इंच बारिश रिकार्ड की गई। बारिश इतनी तेज थी कि वहां घरों और बाजारों में पानी भर गया
Image Credit : Amar ujala
जैसलमेर में शुक्रवार को 68MM से ज्यादा पानी बरसा, जो पिछले 10 साल में जून माह में एक दिन में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड है। साल 2019 में 21 जून को 55.5MM बारिश दर्ज हुई थी
Image Credit : Amar ujala
जैसलमेर में मानसून की बारिश ने जहां तपती गर्मी से राहत दी है, वहीं नगर परिषद और प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है
Image Credit : Amar ujala
शहर के सबसे बड़े जवाहर अस्पताल की हालत बारिश के चलते सबसे खराब हो गई। अस्पताल में बरसात का गंदा पानी घुस आया, जिससे कई वार्ड जलमग्न हो गए
Image Credit : Amar ujala
यह स्थिति कोई पहली बार नहीं है, बल्कि हर साल बारिश में यही हालात बनते हैं, बावजूद इसके ना तो स्वास्थ्य विभाग और ना ही नगर परिषद ने स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया है
Image Credit : Amar ujala
जैसलमेर जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित चुंधि गणेशजी मंदिर में भी बारिश का अद्भुत दृश्य देखने को मिला
Image Credit : Amar ujala
मंदिर से होकर बहने वाली काक नदी में पानी का स्तर इतना बढ़ गया कि भगवान गणेश की मूर्ति जलस्नान करती हुई नजर आई
Image Credit : Amar ujala
बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। कई मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर पानी भर गया