जोधपुर: विश्वविख्यात खेजड़ली शहीदी मेले में सोने-चांदी के आभूषणों से लदीं महिलाएं

अमर उजाला

Wed, 3 September 2025

Image Credit : Amar ujala
भादवा सुदी दशमी के पावन अवसर पर मंगलवार को जोधपुर के खेजड़ली गांव में आयोजित विश्वविख्यात खेजड़ली शहीदी मेला श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम बना
Image Credit : Amar ujala

This browser does not support the video element.

वर्ष 1730 में खेजड़ी वृक्षों की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली मां अमृता देवी बिश्नोई और 363 शहीदों की स्मृति में आयोजित इस मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे
Video Credit : Amar ujala
महिलाओं ने सोने-चांदी के गहनों से सजी धजी पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित होकर इस आयोजन की शोभा और बढ़ा दी
Image Credit : Amar ujala
आयोजन केवल धार्मिक और सांस्कृतिक ही नहीं रहा, बल्कि इसमें समाजसेवा की झलक भी देखने को मिली
Image Credit : Amar ujala

This browser does not support the video element.

इस मेले का सबसे बड़ा आकर्षण रही महिलाएं, जब 50 से 80 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहनों से सजी श्रद्धांजलि देने पहुंचीं तो पूरा वातावरण आभा से भर गया
Video Credit : Amar ujala
महिलाओं का कहना था कि वे मां अमृता देवी की शहादत को नमन करने और अपने बच्चों को बलिदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से इस रूप में आती हैं
Image Credit : Amar ujala
इस दौरान देशभर से आए श्रद्धालुओं, साधु-संतों, जनप्रतिनिधियों और पर्यावरण प्रेमियों ने शहीदों को नमन भी किया 
Image Credit : Amar ujala

शरीर में लचीलापन नहीं? ये 5 आसान योगासन करेंगे मदद

istock
Read Now