बीकानेर दौरा: करणी माता मंदिर में दर्शन भी करेंगे पीएम मोदी
अमर उजाला
Thu, 22 May 2025
Image Credit : Amar ujala
आपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी 22 मई यानी आज बीकानेर के दौरे पर हैं
Image Credit : Pti
मोदी यहां देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन भी करेंगे, आइए आपको इस मंदिर से जुड़ी मान्यताएं और इतिहास के बारे में बताते हैं
Image Credit : Amar ujala
This browser does not support the video element.
बीकानेर से 30 किलोमीटर दक्षिण दिशा में देशनोक विश्व का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां 20 से 25 हजार से ज्यादा चूहे हैं, यहां सफेद चूहों का दर्शन शुभ माना जाता है
Video Credit : Amar ujala
यह विश्व का एकमात्र ऐसा मंदिर है जिसके बारे में मान्यता है कि अगर कोई देपावत चारण मरता है तो वह करणी माता के मंदिर में चूहा बनकर पैदा होता है। देपावत करणी माता के पारिवारिक सदस्य हैं
Image Credit : Amar ujala
This browser does not support the video element.
बीकानेर रियासत के महाराजा गंगा सिंह ने राजपूती शैली में करणी माता मंदिर का निर्माण करवाया था। करणी माता के लिए सोने का छत्र, चूहों के प्रसाद के लिए चांदी की बड़ी परातें और सफेद चूहे भव्य मंदिर का आकर्षण हैं
Video Credit : Amar ujala
जानकारी के अनुसार करणी माता मंदिर में सफेद चूहा दिखाई देने पर मनवांछित कामना पूरी हो जाती है। सुबह मंगला आरती और संध्या आरती के समय चूहों का जुलूस तो देखने लायक होता है
Image Credit : Amar ujala
30000KM पैदल चल 14 वर्ष के वनवास से लौटे कलयुग के 'राम'