राजस्थान के कोटा सिटी में एक पुलिसकर्मी ने होली पर अपनी ससुराल जाने के लिए छुट्टी मांगने को लेकर अधिकारियों को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है
Image Credit : सोशल मीडिया
पुलिसकर्मी ने छुट्टी के लिए पत्र में जो बात कही वह लोगों को खूब पसंद आ रही है। जिसके बाद से पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
Image Credit : सोशल मीडिया
भरतपुर जिले के रहने वाले कांस्टेबल सतपाल चौधरी की 3 महीने पहले शादी हुई है। सतपाल कोटा शहर की पुलिस लाइन मे पदस्थ है
Image Credit : सोशल मीडिया
उनके यहां शादी के बाद पहली होली पत्नी के साथ ससुराल में मनाने की परंपरा है। ऐसे में कांस्टेबल चौधरी ने पुलिस लाइन के संचित अधिकारी को छुट्टी के लिए आवेदन सौंपा है
Image Credit : सोशल मीडिया
इसमें उन्होंने लिखा- हमारे यहां शादी के बाद पहली होली ससुराल में मनाने का रिवाज है। होली मनाने के लिए उसे पत्नी के साथ ससुराल जाना है, नहीं जाने पर पति-पत्नी के रिश्ते में दरार भी आ सकती है
Image Credit : सोशल मीडिया
पुलिस अधिकारियों ने उसकी छुट्टियां मंजूर कर ली। लेकिन, कांस्टेबल का यह पत्र अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है