SI और इंटरनेशनल रेसलर नैना की गिरफ्तारी क्यों राजस्थान पुलिस की प्रशिक्षु (ट्रेनी) सब इंस्पेक्टर नैना कंवल दिल्ली पुलिस की हिरासत में है रोहतक में पुलिस की छापामार कार्रवाई में SI नैना के पास बिना लाइसेंस की दो पिस्टल मिली हैं। नैना के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है केस दर्ज होने के बाद नैना को निलंबित कर दिया है। आईजी इंटेलिजेंस की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं सब इंस्पेक्टर नैना हरियाणा के पानीपत की रहने वाली है। वह अंतरराष्ट्रीय रेसलर है। 2022 में खेल कोटे से नैना का सिलेक्शन राजस्थान पुलिस में हुआ था दिल्ली पुलिस ने किडनैपिंग के मामले में फरार हरियाणा निवासी सुमित नांदल की तलाश में SI नैना के फ्लैट पर दबिश दी थी पुलिस को नैना के पास से दो पिस्टल मिलीं, लेकिन सुमित नांदल वहां मौजूद नहीं था। जिसके बाद नैना को हिरासत में ले लिया गया नैना साल 2018 से रोहतक में रहकर कुश्ती की प्रैक्टिस कर रही है। उसने एशियन चैंपियनशिप में भी कई मेडल जीते हैं। नैना सात बार भारत केसरी भी रह चुकी है नैना साल 2018 से रोहतक में रहकर कुश्ती की प्रैक्टिस कर रही है। उसने एशियन चैंपियनशिप में कई मेडल जीते हैं। नौना सात बार भारत केसरी भी रह चुकी है