86400 किमी पैदल यात्रा कर चुके बाबा श्याम के भक्त चंद्रप्रकाश ने फैलाई भक्ति की आस्ठा
अमर उजाला
Mon, 14 July 2025
Image Credit : Amar ujala
रामगढ़ शेखावाटी के ढांढण गांव निवासी चंद्रप्रकाश ढांढण बाबा श्याम के ऐसे अनन्य भक्त हैं, जिनकी भक्ति आज हजारों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है
Image Credit : Amar ujala
This browser does not support the video element.
वर्ष 2019 से अब तक चंद्रप्रकाश ने मुंबई से खाटूश्यामजी की नगरी तक 86,400 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा पूरी कर ली है
Video Credit : amar ujala
चंद्रप्रकाश हर माह मुंबई से खाटूश्यामजी तक निशान लेकर पैदल यात्रा पर निकलते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी 64वीं यात्रा पूरी कर बाबा श्याम के दरबार में हाज़िरी लगाई
Image Credit : Amar ujala
बता दें कि चंद्रप्रकाश पेशे से भजन गायक हैं, लेकिन उनकी असली पहचान अब एक श्याम भक्त, पदयात्री और भक्ति प्रचारक के रूप में बन चुकी है
Image Credit : Amar ujala
This browser does not support the video element.
चंद्रप्रकाश रास्ते में भजन कीर्तन करते हुए श्याम नाम का प्रचार करते हैं और लोगों को सेवा, प्रेम और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं
Video Credit : Amar ujala
चंद्रप्रकाश गुजरात के महिसागर जिले के दूर-दराज आदिवासी इलाकों जैसे- नानीराठ, मीरापुर और मोटाराठ से होकर भी गुजरते हैं जिसकी वजह से वहां के कई आदिवासी परिवार बाबा श्याम के अनन्य भक्त बन चुके हैं
Image Credit : Amar ujala
चंद्रप्रकाश की यह तपस्वी यात्रा न सिर्फ उनके अटूट विश्वास और समर्पण की मिसाल है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सच्ची भक्ति जाति, धर्म, भाषा और भूगोल की सीमाओं को लांघकर हर दिल में जगह बना सकती है
Image Credit : Amar ujala
कहीं पीरियड्स देर से तो नहीं आते? शुरू कर दें ये काम