राजस्थान: पांच हजार फीट ऊंचे गांव में हुई नई शुरुआत, अब बैल नहीं ट्रैक्टर करेगा खेती

अमर उजाला

Thu, 1 May 2025

Image Credit : Amar ujala
राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू के दुर्गम क्षेत्र उतरज गांव में एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब इस गांव में पहली बार एक ट्रैक्टर पहुंचा
Image Credit : Amar ujala
बता दें कि समुद्र तल से लगभग 5,000 फीट की ऊंचाई पर बसे इस पहाड़ी गांव में अब तक खेती पूरी तरह बैलों और परंपरागत तरीकों से होती आई है
Image Credit : Amar ujala
ग्रामीणों की दृढ़ इच्छाशक्ति, संघर्ष और एक स्थानीय ट्रैक्टर डीलर की मदद से अब यहां के खेतों में भी ट्रैक्टर के घर्र-घर्र की आवाज सुनाई देगी
Image Credit : Amar ujala

This browser does not support the video element.

उतरज गांव पहुंचने के लिए कोई सीधा मोटर मार्ग न होने की वजह से करीब आठ किलोमीटर लंबा सफर पैदल ही तय करना पड़ता है। ऐसे हालात में यहां अब तक कोई भी वाहन नहीं पहुंच पाया था
Video Credit : Amar ujala
इस वजह से गांव में आज तक बैल और जुताई के पुराने औजारों से ही खेती होती रही। खेती के कार्य में लगातार आ रही कठिनाइयों को देखते हुए उतरज गांव के लोगों ने तय किया कि अब ट्रैक्टर खरीदा जाएगा
Image Credit : Amar ujala
इसके लिए उन्होंने आबूरोड स्थित महिंद्रा ट्रैक्टर डीलर एमपी मोटर्स के एमडी अमित जैन से संपर्क किया और गांव में ट्रैक्टर पहुंचाने में सहयोग का आग्रह किया
Image Credit : Amar ujala

This browser does not support the video element.

इसके बाद डीलर और ग्रामीणों ने मिलकर एक अनूठा तरीका निकाला। ट्रैक्टर को उसके पुर्जों में अलग किया गया और उन्हें ट्रैक्टर से गुरु शिखर तक पहुंचाया गया
Video Credit : Amar ujala

This browser does not support the video element.

यह सफर तय करने में पांच से छह घंटे लगे, लेकिन ग्रामीणों के जोश और जज्बे के आगे रास्ते की कोई भी कठिनाई टिक नहीं पाई
Video Credit : Amar ujala

जानें 29 साल से राहगीरों की प्यास बुझाने वाले 88 साल के 'पानी बाबा' की कहानी

Amar ujala
Read Now