उदयपुर के सिटी पैलेस में कल होगा, मेवाड़ के पूर्व राज परिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह का गद्दी उत्सव
अमर उजाला
Tue, 1 April 2025
Image Credit : Amar ujala
मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का गद्दी उत्सव कल सिटी पैलेस परिसर में किया जाएगा
Image Credit : Amar ujala
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के पिता अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद इस परंपरा का आयोजन किया जा रहा है
Image Credit : Amar ujala
गद्दी उत्सव की रस्म सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सिटी पैलेस में संपन्न होगी, इसके बाद दोपहर 3 बजे अश्वपूजन की रस्म अदा की जाएगी
Image Credit : Amar ujala
पूर्वजों की परंपरा का पालन करते हुए लक्ष्यराज सिंह शाम 4:20 बजे कैलाशपुरी स्थित श्री एकलिंगनाथजी के दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे
Image Credit : Amar ujala
इसके पश्चात शाम 7 बजे हाथीपोल द्वार का पूजन और रात 8:15 बजे भाईपा और सरदारों के रंगपलटाई दस्तूर की रस्म निभाई जाएगी, उसके बाद लक्ष्यराज सिंह रात्रि 9 बजे जगदीश मंदिर में दर्शन करने पहुंचेंगे
Image Credit : Amar ujala
बता दें कि 16 मार्च 2025 को लक्ष्यराज के पिता श्रीजी हुजूर अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन हो गया था
Image Credit : Amar ujala
बीकानेर: करोड़ों के कीमती आभूषणों से सजी, कड़ी सुरक्षा के बीच निकलती है गणगौर की सवारी