राजस्थान में गर्मी के प्रचंड प्रहार के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राहत की उम्मीद

अमर उजाला

Sat, 19 April 2025

Image Credit : freepik
इन दिनों राजस्थान में आसमान से आग बरस रही है जिसके चलते बीते 24 घंटों में प्रदेश के 5 जिलों में पारा 45 डिग्री से ऊपर चला गया
Image Credit : freepik
प्रदेश में दोपहर को सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात बन रहे हैं तो वहीं भयंकर गर्मी के कारण वाहनों की आवाजाही बहुत कम हो गई जिसके चलते सड़कें सूनी पड़ी हैं



 
Image Credit : Amar ujala
गुरुवार को जहां बीकानेर देश का सबसे गर्म शहर रहा, वहीं शुक्रवार को गंगानगर और चूरू में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था
Image Credit : Amar ujala
पश्चिमी राजस्थान के हालात सबसे ज्यादा भयावह हैं, हीट वेव्स के असर से जैसलमेर-बाड़मेर में रेड अलर्ट रहा तो वहीं गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू में ऑरेंज श्रेणी का अलर्ट रहा
Image Credit : freepik
हालांकि पश्चिमी हिमालय में सक्रिय एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज राजस्थान के बीकानेर संभाग में बारिश का अनुमान है। इससे यहां तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है
 
Image Credit : freepik
मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते जैसलमेर, बाड़मेर, गंगागनर, चुरू में पारा नीचे जाएगा और हीट वेव्स से भी लोगों को राहत मिलेगी
Image Credit : freepik

संरक्षण की कमी से धीरे धीरे नष्ट होती बिनेका पाटन की प्रतिहार कालीन धरोहर

Amar ujala
Read Now