राजस्थान में येलो अलर्ट, जानें गर्मी का हाल राजस्थान में आज से गर्म हवा चलनी शुरू हो गई है मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तेज गर्मी पड़ रही है बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, चूरू, गंगानगर और फलौदी में दिन का तापमान 43 डिग्री से ऊपर चला गया है वहीं, सीकर को छोड़कर राज्य के सभी शहरों में पारा 40 या उससे ऊपर चला गया है बढ़ते तापमान के कारण यहां दिन में झुलसाने वाली गर्मी शुरू हो गई मौमस विभाग के अनुसार 14-15 मई से शेखावाटी बेल्ट में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है यहां धूलभरी आंधी चलने और बादल छाने की संभावना जताई जा रही है हालांकि बारिश या बूंदाबांदी होने की उम्मीद नहीं है हालांकि बारिश या बूंदाबांदी होने की उम्मीद नहीं है